दुर्ग

मनरेगा के तहत जिले में 39 हजार लोगों को मिल रहा रोजगार
31-Jan-2022 6:54 PM
मनरेगा के तहत जिले में 39 हजार लोगों को मिल रहा रोजगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,31 जनवरी।
जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत इन दिनों 684 अलग-अलग कार्य चल रहे हैं। इनमें 39 हजार 591 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। मनरेगा के तहत जिले में चल रहे कार्यों में लगातार कार्यरत मजदूरों की सं या बढ़ रही है।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने ग्राम पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मनरेगा के तहत कार्य शुरू करने समय-समय पर बैठकों में निर्देश दिए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ सीजन का कृषि कार्य समाप्त होने के पश्चात मजदूरों को रोजगार की तलाश है। जिनके लिए ग्रामों में चलने वाले मनरेगा के कार्य एकमात्र सहारा है, जिससे मजदूर भी लगातार कार्य की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में धंधा जनपद क्षेत्र के 119 में से 102 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य चल रहे हैं।

इन ग्राम पंचायतों में चल रहे 223 कार्यों में सर्वाधिक 17 हजार 791 मजदूर कार्यरत है। वहीं पाटन जनपद क्षेत्र अंतर्गत 112 ग्राम पंचायतों में से 92 में 257 कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों से क्षेत्र के 11 हजार 936 ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। इसी प्रकार दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 73 में से 70 ग्राम पंचायतों में 204 कार्य जारी है।

इन ग्राम पंचायतों में चल रहे तालाब गहरीकरण नाली निर्माण चेक डैम निर्माण सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों में क्षेत्र के 9 हजार 864 मजदूरों को रोजगार मुहैया हो रहा है। पंचायत विभाग के अधिकारियों के अनुसार ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों से मनरेगा के तहत कार्यों के प्रस्ताव मंगाए गए हैं।


अन्य पोस्ट