दुर्ग

101 यूनिट रक्तदान करवा बेटी के जन्मदिन को बनाया यादगार
31-Jan-2022 6:52 PM
101 यूनिट रक्तदान करवा बेटी के जन्मदिन को बनाया यादगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जनवरी।
तृपेश शर्मा ने अपनी पुत्री तनिषी के जन्मदिन के अवसर पर  पर 101 यूनिट रक्तदान करवा बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाया व समाज को सकारात्मक सन्देश दिया।

कोरोना की तीसरी लहर व कोरोना की विषय परिस्थितियों के दौरान रक्तदान करने वालों की संख्या 50 तक की कमी आई है। सिकलिंग, थैलेसिमिया पीडि़त बच्चों को ब्लड की नियमित आवश्यकता एवं इलाज के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होने से रक्त का अभाव न हो इसी उद्देश्य से सेवाभवी तृपेश शर्मा की इकलौती पुत्री तनीषी शर्मा परी के 10 वां जन्मदिवस 25 जनवरी को दुर्ग जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  

रक्तदान शिविर में प्रात: 09 बजे से ही रक्तदाताओं का रक्तदान करने ब्लड बैंक पर आना प्रारंभ हो गया जो कि शाम 6 बजे तक  कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर में रक्तदान होता रहा।

रक्तदान शिविर में समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति दिशा। स्वास्थ्य विभाग व सेव इंडियन फैमली, नवदृष्टि फांऊंन्डेशयन दुर्ग, हमर बाजार टीम एवं दुर्ग-भिलाई के रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कुल 101 यूनिट रक्तदान किया। 25 जनवरी 2022 शिविर में कुल 157 लोगों ने रक्तदान पंजीयन कराया गया जिसमें 56 उस समय रक्तदान के लिये अनफिट पाये गये।

नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया ने जानकारी दी इस शिविर में हमारी संस्था की ओर से अंचल में सर्वाधिक 109 बार रक्तदान कर चुके राज आढ़तिया व आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल के साथ अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया व संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

शिविर में डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. पी. बॉल, डॉ. मेश्राम, डॉ. सीबीएस बंजारे जिला मलेरिया अधिकारी दुर्ग, डॉ. अनिल शुक्ला , दिलीप सिंह ठाकुर जीवनदीप सदस्य, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. नेहा नलवाया,  रोशन सिंह, तृपेश शर्मा परिवार, धीरज रॉव इंग्ले, तरूण अड़तिया, राज आड़तिया जीवन ताम्रकार, प्रफुल्ल पटेल, पवन आड़तिया, गणेश, अभय, राकेश गोलछा, नागेश मोदी, शेखर ताम्रकार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट