दुर्ग

दुर्ग महिला समृद्धि बाजार के 9 दुकान सील
31-Jan-2022 6:46 PM
दुर्ग महिला समृद्धि बाजार के 9 दुकान सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,31 जनवरी।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी के आदेश एवं राजस्व विभाग व बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन के निर्देश पर बाजार विभाग द्वारा महिला समृद्धि बाजार में स्थित दुकानदारों द्वारा किराया राशि जमा नहीं किए जाने के कारण 9 दुकानों को निगम ने सीलबंद किया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू, अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, शशिकांत यादव के अलावा पद्मनाभपुर चौकी पुलिस बल मौजूद थे।

निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिन दुकानदारों  ने वर्षों से किराया जमा नहीं किया है, उनमें सरोज उमरे दुकान क्रमांक 7 (6 वर्ष) किराया 95000 रुपए, प्रभा पूरे दुकान नंबर 10 (7 वर्ष) 115000 रुपए, दुकान क्रमांक 11 ( 8 वर्ष) 100500 रुपए, उषा मोरिया दुकान क्रमांक 16 ( 3 वर्ष) 136156 रुपए , वर्षा कोला दुकान क्रमांक 23  ( 8 वर्ष) 109587 रुपए , रुखसार बानो दुकान क्रमांक 27 ( 7 वर्ष) 95000 रुपए, भावना तन्ना दुकान क्रमांक 31 (7 वर्ष) 100378 रुपए, अंबिका शर्मा दुकान क्रमांक 36 (8 वर्ष) 102296 रुपए तथा रीना/दुर्गेश दुकान क्रमांक 32 (7 वर्ष) 98231 रुपए निगम में जमा नहीं किया गया था, जिसके कारण इन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं देने एवं किराया जमा नहीं करने पर बाजार विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट