दुर्ग

गांधी के विचार दुनिया में अभी जिंदा है- वोरा
31-Jan-2022 6:45 PM
गांधी के विचार दुनिया में अभी जिंदा है- वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,31 जनवरी।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा बलिदान दिवस 30 जनवरी को सुबह 10 बजे हिंदी भवन के सामने गांधी प्रतिमा पर शहर विधायक अरुण वोरा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, आरएन वर्मा,  महापौर धीरज बाकलीवाल सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा सभी कांग्रेसजनों को प्रतिज्ञा दिलाया गया कि वे कुष्ठ रोगियों की सहायता करेंगे, छुआछूत को समाज से दूर करेंगे।

विधायक अरूण वोरा ने उनकी महान सेवाओं को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी भले ही सशरीर हमारे साथ नहीं है किंतु बापू के विचार दुनिया में अभी भी जिंदा है, आज भी देश दुनिया में वंचितों, शोषितों के अधिकारों की जंग लडनी होती है तो वे गांधी जी के बतायें आंदोलन की राह पर चलकर अपना हक हासिल करते हैं। इस बलिदान दिवस पर हमें सा प्रदायिक एवं सर्व धर्म समभाव के संदेश को घर घर तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर श्रीमती सत्यवती वर्मा, अलताफ अहमद, संजय कोहले, कौशल किशोर सिंह, संदीप श्रीवास्तव, नीलू ठाकुर, महीप सिंह भुवाल, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, हेमंत तिवारी, पप्पू श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, आयुष शर्मा, शंकर ठाकुर, हमीद खोखर, श्रद्धा सोनी, रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, कृष्णा देवांगन, अजहर जमील, अशोक मेहरा,  अलख नवरंग, मीना मानिकपुरी, संदीप बक्शी, राकेश दुबे, पाशी अली, मोहित वालदे, प्रकाश गीते, दानबाई तामस्कर, नंदकिशोर शर्मा, बिन्दु राजपूत, आनंद श्रीवास्तव, राकेश साहू, विकास यादव, बृजलाल पटेल, राकेश साहू, वंदना चौहान सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट