दुर्ग
दुर्ग /बेमेतरा, 31 जनवरी। संभागायुक्त दुर्ग द्वारा बेमेतरा जिले के ग्राम कडऱका में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के तहत रिट्रोफिटिंग कार्य के तहत घर-घर में नल कनेक्शन एवं सार्वजनिक स्थानों पर नल कनेक्शन दिया जा रहा है जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार ग्राम पिरदा में कोरोना टीकाकरण का निरीक्षण कर दूसरे डोज के लिए शेष बचे हुए लोगों को शीघ्र टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया गया ताकि कोविड के नुकसान से बचा जा सके। ग्राम पिरदा में ही गोधन न्याय योजना का निरीक्षण किया गया जिसमें स्व-सहायता समूह को वर्मी कंपोस्ट का 100000 मिला है।
क्रेडा द्वारा लगाया गया सोलर पंप बिगड़ा होना बताया गया, जिसे शीघ्र सुधार करने आयुक्त ने निर्देशित किया। ग्राम हसदा में गोठान समिति के खाते में 3.8 लाख तथा स्व सहायता समूह के पास 1.5 लाख आय हुई है हसदा के चारागाह का भी निरीक्षण किया गया।
ग्राम साकरा में गोधन न्याय योजना के तहत स्व सहायता समूह 215000 और गोठान समिति के पास 400000 राशि आय बताया गया।
प्रत्येक गोठान में प्रतिदिन आने वाले जानवरों का रजिस्टर संधारित करने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिए गए। आयुक्त द्वारा गोठान में मल्टी एक्टिविटी के तहत अन्य गतिविधियां लेने के लिए भी निर्देशित किया गया। ग्राम खमरिया के दो हितग्राहियों से जल जीवन मिशन के तहत नल में पानी की स्थिति वीडियों कालिंग द्वारा जानी गई। दोनों हितग्राही इससे संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर संदीपन कलेक्टर बेमेतरा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना मंडावी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आशालता गुप्ता एवं अन्य अधिकारी भी थे।


