दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 29 जनवरी। कुम्हारी में गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ जगह जगह धूमधाम से करोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए मनाई गई। सभी शासकीय कार्यालयों में स्कूलों एवं व्यावसायिक परिसरों में ध्वजारोहण किया गया।
प्रात: 8 बजे नगरपालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने नगरपालिका प्रांगण में ध्वजारोहण किया अपने उद्बोधन में उन्होंने संविधान के महत्व को बताते हुए लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर प्रकाश डाला, साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं वरन् प्रत्येक नगरों में जिस तरीके से विकास की गति देखी जा रही है, यह निश्चय ही इसके पूर्व कभी देखी नहीं गई। कुुम्हारी नगरपालिका क्षेत्र में जिस तरह से विकास के कार्य संचालित हो रहे हैं, यह अभूतपूर्व है । नगर को मिलेे महाविद्यालय की सौगात इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इसके पूर्व सिर्फ बातें होती थीं, पर काम नहीं । किन्तु अब कार्य धरातल पर दृष्टिगत हो रहा है। इस वर्ष नगरपालिका द्वारा प्रथम ‘‘प्रेसीडेन्ट सम्मान’ ’ के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया जिसमें सर्वप्रथम पत्रकार विक्रम शाह ठाकुर को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. टी मिश्रा, शिक्षा के क्षेत्र में लता रघुकुमार उत्कृष्ट समाज सेवा के क्षेत्र में ओम ज्वेलर्स को कोविड संक्रमण काल में सक्रिय सहयोग देने हेतु सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने घोषणा की है कि पालिका क्षेत्रान्तर्गत यदि कोई विद्यार्थी नीट अथवा पीएससी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाता है तो उसे स्वयं की तरफ से 11 हजार रूपए प्रदान किया जाएगा ।
कार्यक्रम में नगरपालिकापरिषद उपाध्यक्ष के रविकुमार, पार्षद मनहरण यादव, ओमनारायण वर्मा, थनेश पटेल, श्रीमती जानकी ध्रुव, श्रीमती शान्ति टंडन, युजेद्र साहू, लता खैरवार, प्रमोद सिंह राजपूत, महेश सोनकर, ललित राजपूत, ओंकार मारकण्डेय तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा सहित समस्त पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सबसे आकर्षण का केन्द्र रहा 101 छात्राओं द्वारा कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर रिकार्ड बनाया गया। प्रेस क्लब कुम्हारी में वरिष्ठ पत्रकार अम्बादास देशमुख ने ध्वजारोहण किया। भारतीय विद्यालय में शाला के संस्थापक टीडी मिश्रा कार्यक्रम का संचालन विशाल साहू एवं आभार प्रदर्शन पॉवरिया जी ने किया।
इसी तरह स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में राजेश सिंह ने, उदय कान्वेन्ट स्कूूल में जगभान सिंह ने, सरस्वती शिशु मंदिर मे अवधेश दुबे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिदास वैष्णव ने की। प्राचार्य विष्णुराम प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया।
शिव इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्य कविता वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। विद्या ज्योति स्कूल में मैनेजर फादर थॉमस नेरमरेवेलिल ने ध्वजारोहण किया। विद्यादीप पब्लिक स्कूल में संस्थापक बल्लाराम सोनकर एवं प्राचार्य रामेश्वर सोनकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया । वार्ड 22 सत्यनगर कुुगदा में ओमकार प्रसाद मारकण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल पूर्व पार्षद छबिराम यादव, गणेश मार्कण्डेय, अंजू माण्डले, ओम प्रकाश मारकेन्डेय, रामेश्वर माहिलांग, रूपेश माण्डले, निलेश कुर्रे, दिलेश्वर मारकण्डेय, प्रभुराम पप्पू माहिलांग, कल्याण बंजारे, महेश कैलाश मारकण्डेय, हेमन्त एवम सोमेश मारकण्डेय आदि उपस्थित थे । वार्ड14 में पार्षद ओम नारायण वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
वार्ड 15 हाउसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में पार्षद रागिनी निषाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसमें मुख्य रूप से पी एन दुबे आर डी राव, पूर्व पार्षद राजू निषाद डॉॅ आर के निषाद, पंडित एन के त्रिपाठी, आर एन पात्रा, रश्मि गोहिल, वर्षा यादव, गायत्री देवी राठौर, जे जयन्ती, दुर्गा राव, पूर्णिमा पात्रा, विशाल दुबे, स्नेह शुक्ला,मानस आडवानी, डुग्गू, जैरूसा, रौनक यादव, मोहित सोडवानी, श्रेयांश, वासु, भवि चौधरी, रिया चौधरी, आरूष, विधि निषाद, शुभम निषाद, युवराज निषाद, सोनी रावते एवं मोनी रावते सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेे ।
गौरव टिम्बर मार्ट में मुख्य अतिथि बृजभूषण पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सिद्धनाथ शुक्ला, दीपक चतुर्वेदी, उमाकान्त साहू, रिंकू द्विवेदी, सुनीता कुुर्रे, पी एन दुबे ने अपने विचार रखे। भाजपा भिलाई सह-कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि देश के आत्मनिर्भर होने और रक्षा क्षेत्र में सक्षमता प्राप्त करने के लिए केन्द्र के नेतृत्व को बधाई दी। इस मौके पर पप्पू स्रिंह, हिमेश शुक्ला, गौरव पाण्डेय, प्रांजल पाण्डेय घनश्याम शुक्ला, विरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिन्हा, देवेन्न्द्र साहू श्रीमती रीता पाण्डेय, आयुषी पाण्डेय, विकास तिवारी, बी एन उपाध्याय, जे पी बैस, आर गोपी , रतन साहू फिंगेश्वर साहू, टिकेन्द्र साहू, पार्षद ओंकार मारकण्डेय, कैलाश सोनकर, विकास सोनकर, कुमार साहू, विकास पाण्डेय, मनोज पटेल, गजेन्द्र पाण्डेय, कुलेश्वर देवांगन एवं अभिजीत सिंह उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन गोल्डी गोस्वामी ने किया।
प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी में संरक्षक डॉ. मोहन आनन्द ने ध्वजारोहण किया एवं उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तमाम विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार ईमानदारी से अपने काम को अंजाम देता है बावजूद इसके कई बार उसे वह सम्मान नही मिल पाता जिसका कि वह हकदार है इसका सबसे बड़ा उदाहरण करोना की विभीषिका में हमने अपना एक साथी खो दिया, जब लोग घरों से नहीं निकलते हैं तब पत्रकार आप सभी के लिए निर्भीकता पूर्वक खबरों की तलाश में निकल पड़ता है।
श्रीमती विंध्येश्वरी देवी शासकीय नवीन महाविद्यालय कुम्हारी में मुख्य अतिथि डॉं अमृता कस्तूरे ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ विनोद शर्मा, सहायह प्राध्यापक डॉं कल्पना देशपाण्डे, अतिथि प्राध्यापक, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नगर इकाई साहूू संघ कुम्हारी द्वारा मॉं कर्मा साहू भवन कुम्हारी में अध्यक्ष कमलेश साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
इस मौके पर मुरारीलाल साव, बी एल साहू, भोलाराम साहू, राजमणि साहू, टिकेन्द्र साहू, अशोक साहू, फेंकू राम साहू, खूबचंद साहू, रोमनाथ साहू, श्रवण साहू, श्रीमती पद्मावती साहू, इन्दुकान्तिकिरण साव, मीना साहू, दुर्गा साहूू, रमा साहू, श्यामा साहू, नीरा साहू एवं रमौती साहू फिंगेश्वर साहू तथा मनोहर साहू भी उपस्थित थे। श्रीराम जन्मोत्सव कुम्हारी प्रखण्ड के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर समिति के भिलाई जिला मंत्री पप्पू तिवारी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। वार्ड 9 में पार्षद निश्चय बाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वार्ड के वरिष्ठजन एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहेे ।


