दुर्ग
रूआबांधा पर सटोरिया गिरफ्तार
29-Jan-2022 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 29 जनवरी । कल भिलाई नगर पुलिस ने रूआबांधा चौराहे पर पेड़ के नीचे सट्टा-पट्टी लिख रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि भांठापारा बड़ पेड़ के पास रुआबांधा मे ललित यादव सट्टा पट्टी लिखकर सट्टे के अंकों का दांव लगवा रहा था। आरोपी ललित यादव (27) निवासी यादव चौक रुआबांधा से 6 नग सट्टा-पट्टी और 3 हजार 250 रुपये, पेन जब्त की गयी है। उसके खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे