दुर्ग

सडक़ दुर्घटना में बीएसएफ जवान और बीएसपी कर्मी घायल, जुर्म दर्ज
29-Jan-2022 2:37 PM
सडक़ दुर्घटना में बीएसएफ जवान और बीएसपी कर्मी घायल, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 जनवरी।
नेवई थाना क्षेत्र की अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में कार की ठोकर से बीएसपी कर्मी और बीएसएफ जवान घायल हो गए। दोनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों कार चालकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि बीएसपी कर्मी देवप्रसाद भुआर्य निवासी रिसाली सेक्टर बाइक क्रमांक सीजी 07 बी पी 9606 पर नाईट ड्यूटी जा रहे थे, तभी एसबीआई रिसाली के पास कार क्रमांक सीजी 07 एटी 3599 चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। देवप्रसाद के दोनों गुठने पर चोट आई। डायल 112 वाहन की मदद से उन्हें उपचार हेतु सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य दुर्घटना में बीएसएफ जवान रजनीश नागपुरे निवासी शक्ति विहार रिसाली 10 जनवरी को आईजी ऑफिस से दोपहर 2 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 50 एस 7148 से घर शक्ति विहार जा रहे थे, तभी व्हीआईपी नगर संगीता टेक्सटाईल्स के पास टी टाईप मोड पर कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 3310 के चालक ने उन्हें बाएँ साईड से ठोकर मार दी जिससे वे स्कूटी सहित गिर गए और उनके जबड़े में गंभीर चोट आई। जवान का 5-6 दांत टूट गया।

आरक्षक रवि शंकर,  आर पंकज पोडियाल एवं राजेश वायले ने घायल को प्रारंभिक उपचार हेतु सीमा सुरक्षा बल सेक्टर-6 अस्पताल ले गए। जहां से स्पर्श अस्पताल रामनगर सुपेला रेफर किया गया। वहां क्रमिक उपचार बाद जवान ने नेवई थाना में आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


अन्य पोस्ट