दुर्ग
बोलेरो से शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
27-Jan-2022 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 जनवरी। जामुल पुलिस ने 26 जनवरी की शाम अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कल मुखबिर की सूचना पर जामुल पुलिस ने ढौर की तरफ से आ रही सिल्वर रंग की महिन्द्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 12 पी 0149 को बोगदा पुल के पास रोक चैकिंग की तो पीछे सीट पर 7 पेटी गोवा शराब मिली। चालक ओम प्रकाश साहू (40) शंकर नगर छावनी के पास शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। वाहन के पीछे सीट से 7 पेटी शराब प्रत्येक पेटी में 50-50 शराब बोतलें मिली। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे