दुर्ग

सभापति निर्वाचित होने पर गिरवर का अभिनंदन
22-Jan-2022 3:57 PM
सभापति निर्वाचित होने पर गिरवर का अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 जनवरी।
विगत दिनों नगर पालिक निगम भिलाई के सम्पन्न हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी से वार्ड 12 (रानी अवंती बाई वार्ड) कोहका में प्रचण्ड मतों से विजय प्राप्त करने तथा महापौर परिषद में पाँचवें सभापति निर्वाचित होने पर सभापति गिरवर प्रसाद साहू का अभिनन्दन पुरुषोत्तम साहू अध्यक्ष भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के निवास स्थल, कोहका में बहुत ही गर्म जोशी के साथ किया गया।

गिरवर प्रसाद बन्टी साहू को महासंघ के समस्त वरिष्ठ जनों द्वारा हृदय से आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर मोहन लाल गुप्ता कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय गुप्ता हलवाई समाज के अध्यक्ष तथा रतन लाल गोयल अध्यक्ष जनकल्याण समिति वैशालीनगर, शारदा प्रसाद पाटकर, पूर्व पार्षद वार्ड 7 कोहका डागेश्वर राजपूत, जगदीश राम साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी महासंघ के महासचिव गजानंद साहू ने दी।
 


अन्य पोस्ट