दुर्ग
कार की ठोकर से क्लर्क घायल
22-Jan-2022 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 22 जनवरी। डीपीएस चौक रिसाली में आज सुबह सडक़ दुर्घटना में नर्सिंग कालेज का क्लर्क घायल हो गया है। एक तेज कार ने बाईक पर जा रहे क्लर्क को ठोकर मार और फरार हो गया।
कोतवाली एएसआई जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि 62 वर्षीय अख्तरूल ईमान निवासी न्यू सुभाष नगर, केलाबाड़ी दुर्ग नर्सिंग कॉलेज रायपुर में क्लर्क हैं।
वे आज सुबह 10.30 बजे घर से ड्यूटी जाने के लिये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एसी 4503 से निकले थे, तभी डीपीएस चौक सेक्टर-10 के पास रिसाली की तरफ से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 बीएच 3427 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाईक को साईड से ठोकर मारकर वाहन समेत निकल गया। अख्तरूल के दाएँ पैर के गुठने, दोनो हाथ में चोट आई है। सूचना पर आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे