दुर्ग
दूसरे के घर के सामने दे रहा था गालियां, मना करने पर मारपीट
22-Jan-2022 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 22 जनवरी। बीती रात साढ़े 10 बजे घर के सामने गाली गलौज कर रहे युवक को मना करना भारी पड़ गया। आरोपी ने कहीं भी गाली देने को अपनी मर्जी बताते हुए मना करने वाले से भिड़ गया और जमकर मारपीट की। देर रात शिकायत पर आरोपी 26/ई सडक़ 54 निवासी सोनू साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू साहू कल रात सडक़ 54, क्वाटर नम्बर 25/एफ निवासी 31 वर्षीय बी. भास्कर के घर के सामने जोर जोर से गालियाँ दे रहा था। भास्कर ने विरोध किया तो सोनू साहू ने कहा कि तुम मना करने वाले कौन होते हो? नाराज सोनू ने भास्कर से मारपीट शुरू कर दी। भास्कर के कान में गहरी चोट आई है। रात को थाना पहुंच भास्कर ने अपराध दर्ज करवाया है। खुर्सीपार थाना मामले की विवेचना कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे