दुर्ग

अलग-अलग जगह से मोटर साइकिल की चोरी
20-Jan-2022 4:15 PM
अलग-अलग जगह से मोटर साइकिल की चोरी

दुर्ग, 20 जनवरी।  शहर में दो अलग-अलग जगह से मोटर साइकिल चोरी होने के मामले दर्ज किए गए हैं। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस के मुताबिक ग्राम कानाकोट थाना उतई निवासी महेंद्र देशलहरे 10 दिसंबर को अपने चाचा लेख राम हरिवंश से मिलने न्यू पुलिस लाइन दुर्ग अपनी मोटर साइकिल हीरो होंडा क्रमांक सीजी 07 ए वी 2160 से गया हुआ था। घर में ताला लगा होने के कारण वह दोपहर लगभग 2.30 बजे न्यू पुलिस लाइन दुर्ग के खेल मैदान के पास फोन पर बात करने के लिए मोटर साइकिल को खड़ी कर थोड़ी दूर पर मोबाइल  पर बात कर रहा था। गाड़ी की चाबी गाड़ी में ही लगी हुई थी। जैसे ही बात कर गाड़ी के पास आया तो देखा वहां पर गाड़ी नहीं थी। प्रार्थी ने अपने स्तर पर गाड़ी तलाशने का प्रयास किया। इसके बाद उसने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह  एक अन्य मामले में मोहन नगर थाना में प्रार्थी हरजीत सिंह निवासी मालवीय नगर शिकायत दर्ज कराई थी। 25 दिसंबर को उसने अपनी होंडा एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एम एल 3743 को लॉक कर के घर के सामने खड़ी किया था। इसके बाद सुबह 10 बजे व काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकल गया था। जब शाम को वापस आकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति ने वाहन की चोरी कर लिया था।
दोनों ही मामले   में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट