दुर्ग

कचरा फैलाने की निगम से शिकायत पर बौखलाए बायलर संचालक ने दी धमकी
17-Jan-2022 9:30 PM
 कचरा फैलाने की निगम से शिकायत पर बौखलाए बायलर संचालक ने दी धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 जनवरी।
पड़ोस में स्थित बायलर दुकान द्वारा गंदगी फैलाने की निगम में शिकायत से नाराज व्यवसायी ने शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज करते हुए उसे मारने की धमकी दी है। पीडि़त की रिपोर्ट पर आरोपी सुमन कुमार के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय मनोज साव अंबेडकर नगर निवासी है तथा पुराना पोस्ट आफिस के पास कमलेश बायलर दुकान द्वारा आस-पास काफी गंदगी की जाती रही है। जिसकी शिकायत मनोज ने नगर निगम में की और निगम ने बायलर दुकान संचालक सुमन कुमार के खिलाफ चालान कार्रवाई भी की।

मनोज ने बताया कि दुकानदार मुर्गा कटिंग की गंदगी आस-पास फैलाते हुए फेंक देता है, जिससे आस-पास बदबू का वातावरण निर्मित होने से काफी दिक्कत होती है। निगम विभाग से कार्रवाई होने पर सुमन कुमार ने मनोज से विवाद बीती शनिवार की शाम गाली गलौज कर देख लेने की धमकी देकर गया है।


अन्य पोस्ट