दुर्ग

अपोलो गर्ल्स हॉस्टल से 7 छात्राओं सहित दुर्ग जिले से 697 नए संक्रमित मिले
14-Jan-2022 1:06 PM
अपोलो गर्ल्स हॉस्टल से 7 छात्राओं सहित दुर्ग जिले से 697 नए संक्रमित मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जनवरी।
दुर्ग जिले में कल 697 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अपोलो गर्ल्स हॉस्टल से 7 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। कल रात आई रिपोर्ट में साइंस कॉलेज से एक और स्टाफ संक्रमित पाया गया है। कल 159 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में 13 जनवरी को कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 3 हजार 791 सैंपल एकत्रित किए गए थे, जिसमें से 697 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। कल पॉजिटिविटी की दर घटकर 18 फीसदी रह गई है। संक्रमित मरीजों में एमआइजी कॉलोनी हुडको से एक ही परिवार के तीन सदस्य, सेक्टर 6 महाराणा प्रताप चौक के समीप एक ही परिवार के तीन सदस्य, सेक्टर 4 भिलाई से एक ही परिवार के तीन सदस्य, मैत्री विहार राधिका नगर से एक परिवार के तीन सदस्य, छावनी थाने से एक स्टाफ, अहिवारा वार्ड 10 से एक ही परिवार के तीन सदस्य, दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य, अपोलो गर्ल्स हॉस्टल से 7 छात्राएं, रूआबांधा में एक ही परिवार के तीन सदस्य, मल्टीपरपज स्कूल दुर्ग से एक महिला संक्रमित मिली हंै। डॉ. ठाकुर ने बताया कि कल 159 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी भी की है।


अन्य पोस्ट