दुर्ग
चार युवकों के बीच मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
14-Jan-2022 1:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जनवरी। बीती शाम सेक्टर-6 ए मार्केट में चार युवकों ने आपस में जमकर मारपीट की है। रात को भिलाई नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 निवासी 18 वर्षीय अमनदास कल शाम साढ़े 7 बजे सेक्टर 6 ए मार्केट में अपने 2 दोस्तों के साथ मोमोस खा रहा था, तभी वहां सौरभ रावटे (22)पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर इनके बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते सभी लोग आपस में भिड़ मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़ थाना लायी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे