दुर्ग

तकादा करने गए पिता-पुत्र को तीन ने मिलकर पीटा, जुर्म दर्ज
14-Jan-2022 1:02 PM
तकादा करने गए पिता-पुत्र को तीन ने मिलकर पीटा, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जनवरी।
पिछले कई वर्षों से बकाया रूपये का तकादा करने गए एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर 6 निवासी के घर पहुंच तीन लोगों ने जमकर मारपीट की। इस मामले में 72 वर्षीय भगवान सिंह की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी राहुल, रवि, रोशन के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर-6 निवासी भगवान सिंह को सडक़ 88 निवासी रवि और उनके परिवार से लगभग 30 हजार रूपये का पुराना लेनदेन है। भगवान को लगातार ये लोग रूपये वापस करने टालमटोल करते हुए तारीख पर तारीख देते रहे हैं। कल सुबह भगवान सिंह ने अपने बेटे सतेन्दर सिंह को इनके घर भेजा तो रवि नहीं मिला। सतेन्दर घर लौट आया। कुछ देर बाद रवि के साथ रोशन एवं राहुल एक राय होकर भगवान के घर पहुंचे और सतेन्दर सिंह को बाहर बुला कर तकादा करने हमारे घर तक कैसे पहुंचे बोलते हुए उसे मारने लगे। तीनों ने हाथ मुक्का और पाईप से उसे पीटा।

पड़ोसी और वृद्ध पिता भगवान ने बीचबचाव कर सतेन्दर को उनके चंगुल से बचाया। भीड़ लगती देख तीनों आरोपी भाग गए। भगवान के हाथ और सतेन्दर के चेहरे और पैर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने भगवान की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट