दुर्ग

भिलाई में एसडीएम कार्यालय, छावनी-भिलाई नगर में उप तहसील प्रारंभ करने सीएम को सौंपा ज्ञापन
13-Jan-2022 5:35 PM
भिलाई में एसडीएम कार्यालय, छावनी-भिलाई नगर में उप तहसील प्रारंभ करने सीएम को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जनवरी।
भिलाई में एसडीएम कार्यालय, छावनी एवं भिलाई नगर तथा नकल शाखा को उप तहसील के रूप में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उप तहसील भिलाई नगर के अधिवक्ताओं ज्ञापन सौंपा है।

गौरतलब हो कि उप तहसील भिलाई नगर के अधिवक्ताओं ने कलेक्टर दुर्ग को आवेदन देकर मांग की थी। जिस संबंध में कलेक्टर द्वारा आज से 4 वर्ष पूर्व 27 जनवरी 2017 को ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग छग को इस आशय के साथ प्रेषित किया था ताकि भिलाई नगर में एसडीएम कार्यालय की कार्यवाही की जा सके, किंतु आज तक अनुविभागीय अधिकारी द्वारा चर्चा उपरांत कार्यवाही नहीं की गयी। मौखिक तौर पर अधिवक्ताओं के कई बार मुलाकात करने के पश्चात भी टाल मटोल होता रहा।

अधिवक्ताओं का कहना है कि नागरिकों के असंतोष को ध्यान में रखते हुए भिलाई नगर में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छावनी एवं भिलाई में खोला जाना आवश्यक है। इसलिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर अधिवक्ता नसीम खान, सचिन खोब्रागढ़े, डेरेश्वर बंजारे, अरविंद मौर्य, महेंद्र दास वैष्णव एवं बीके वर्मा ने पुन: यह मांग की है।


अन्य पोस्ट