दुर्ग

पड़ोसी आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे, 7 पर जुर्म दर्ज
13-Jan-2022 4:53 PM
पड़ोसी आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे, 7 पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जनवरी।
खुर्सीपार स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर के समीप कच्चे मकान को पक्का बनाते समय उपजे विवाद में दो पड़ोसी आपस में उलझे और एक-दूसरे का बाल खींच मारपीट की। मारपीट में परिवार की महिलाएँ भी पीछे नहीं रहीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों की काउंटर रिपोर्ट पर सात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

खुर्सीपार एसआई लखनलाल साहू ने बताया कि कल बाबा बालकनाथ मंदिर के समीप 28 वर्षीय नोहर दास साहू अपने मकान को तोड़ कर पुन: निर्माण कर रहा है, उसने पड़ोसी 27 वर्षीय पंकज सोनी की सीट वाली छत को तोड़ दीवार खड़ा करना चाहा, तभी पंकज सोनी, उसकी मां आराधना सोनी, पिता गंगा राम सोनी ने विरोध किया।

पंकज अपने घर की छत का फोटो खींच रहा था, तभी नोहर दास साहू ने ईंट का टुकड़ा फेंक उसे मारा। पंकज के सिर में चोट लगी, जिसका विरोध करते हुए नोहर की मां प्रमीला बाई को थप्पड़ मार दिया। इतने में नोहर दास साहू, खिलावन साहू उससे मारपीट करने लगे। पंकज भी भिड़ गया। चुरामन ने आराधना का बाल पकड़ मारना शुरू किया तो प्रमिला साहू ने भी धक्का देकर उसे गिरा दिया। देखते ही देखते गंगा राम सोनी भी मारपीट में शामिल हो गए और दोनों परिवार लात घुसे से मारपीट करने लगे।

पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी को थाना लाया और नोहर दास साहू की रिपोर्ट पर गंगा राम सोनी, पवन सोनी, पंकज सोनी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत तथा पंकज सोनी की रिपोर्ट पर नोहर दास साहू, खिलावन साहू, चुरामन साहू और प्रमिला साहू के खिलाफ 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट