दुर्ग
सामाजिक दूरी का पालन करने हिदायत
दुर्ग, 12 जनवरी। वैश्विक महामारी की तीसरी लहर की आहट को ध्यान में रखते हुए निगम अमला ने मंगलवार को मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने इंदिरा मार्केट में दुकानदारों सहित 22 लोगों पर जुर्माना लगाया। नोडल अधिकारी व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में ईश्वर वर्मा, भुवान दास साहू, राजेन्द्र सराटे, दरोगा सुरेश भारती, मनोहर शेन्द्रें सहित अन्य ने कार्रवाई की।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश में मास्क नहीं लगाने वालों के साथ ही अब सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले लोगों और दुकानदारों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। आयुक्त श्री मंडावी ने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि मास्क लगाने में जागरुकता आई है अब सोशल डिस्टेंस का पालन कराना आवश्यक है। बाजार क्षेत्रों में लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। जिन दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनके खिलाफ जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित करें।
समस्त दुकानदारों से अपील की गई है कि कोरोना संक्रमण की सं या में वृद्धि हो रही है इसे देखते दुकानदार अपनी जि मेदारी को समझे और दुकानों में बिना मास्क के आने वाले व्यक्ति को सामान न देवें, साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत देवें। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराये जाने की स्थिति में जुर्माना लगाने के साथ दुकान को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।