दुर्ग

भिलाई महापौर नीरज पाल पॉजिटिव
11-Jan-2022 8:30 PM
भिलाई महापौर नीरज पाल पॉजिटिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 जनवरी।
भिलाई निगम के नवनिर्वाचित महापौर नीरज पाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, हालांकि वे स्वस्थ हैं। क्वारंटीन अवधि के दौरान वह किसी भी जनसंपर्क में आगामी 1 सप्ताह तक भाग नहीं लेंगे।

महापौर ने यह भी अपील की है कि उनके संपर्क में जो भी आए हों, वह अपने स्वास्थ्य के प्रति महती सावधानी रखें और आवश्यक होने पर अपना कोविड जांच अवश्य करा लें।

गौरतलब हो कि 6 जनवरी को ही भिलाई निगम में महापौर चुनाव पार्षदों द्वारा किया गया है। उस दिन काफी भीड़ के बाद महापौर नीरज पाल से लगातार हजारों लोगों ने मुलाकात की है।


अन्य पोस्ट