दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। पंजाब प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को तार-तार किया है, जिसके कारण प्रधानमंत्री के जान पर बात आ खड़ी हुई थी।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए उसके विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार 10 जनवरी को दोपहर 12. 30 पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व तत्कालिन डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय के ऊपर जिला दुर्ग कोतवाली थाना में जाकर प्रथम सूचना रिपोर्ट की गई व दुर्ग शहर स्थित संविधान चौक पर अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग जिला के द्वारा मौन धरना दिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेय, कार्यक्रम प्रभारी संतोष तिवारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे, महामंत्री महेंद्र बंजारे, मंत्री संतोष बंजारे, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कोसरे, जिला मंत्री तीजन चेलक, मंडल अध्यक्ष सुनील, मंडल अध्यक्ष कैलाश डगगर जी आदि शामिल हुए।