दुर्ग

छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने किया राजस्थान में शानदार प्रदर्शन
10-Jan-2022 6:19 PM
छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने किया राजस्थान में शानदार प्रदर्शन

दुर्ग, 10 जनवरी। 31वीं राष्ट्रीय स्ट्रैंथ लिस्टिंग एवं ईनकलाइन बेंच प्रेस की प्रतियोगिता 2021 -2022  राजस्थान जिला अलवर में 30 दिसंबर से 2 जनवरी में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के 33 खिलाडिय़ों महिला एवं पुरुष ने सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर 1, मास्टर 2, मास्टर 3 एवं दिव्यांग खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया एवं अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक प्राप्त करके छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। कृष्ण कुमार साहू  मास्टर-2 रजत पदक, राम नगीना मास्टर 2 रजत पदक, धर्मेन्द्र दास दिव्यांग स्वर्ण पदक, शशि कुमार साहू कांस्य पदक, बी प्रदीप कुमार रजत पदक, प्रियांशु दास स्वर्ण पदक, देवेश प्रसाद स्वर्ण पदक, महिला खिलाडिय़ों में पिंकी जीना रजत पदक, रत्ना साखिया स्वर्ण पदक, सुषमा सिंह रजत पदक ने प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ के टीम के साथ ऑफिशियल टीम मे रैफरी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी सुनील वैष्णव, टीम के कोच राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी उदल वाल्मीकि एवं टीम के मैनेजर मोहित वाल्दे ने अपने अथक परिश्रम एवं प्रयास से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभाए। 


अन्य पोस्ट