दुर्ग
राजनीति विज्ञान परिषद गठित
10-Jan-2022 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 जनवरी। सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राजनीति विज्ञान परिषद का गठन प्राचार्य डीआर भावनानी, विभागाध्यक्ष व परिषद प्रभारी डॉ. प्रमोद यादव, सहायक प्राध्यापक व परिषद सह प्रभारी डॉ. आयशा अहमद की उपस्थिति में किया गया। परिषद का अध्यक्ष प्रदीप पयासी, उपाध्यक्ष आरती, सचिव युक्ता वर्मा, सहसचिव पवन देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य पूनम यादव, प्रियंका, कौशल्या साहू, भूमिका दिल्लीवार, प्रीति साहू, रूमी जांगड़े, रश्मि, तामेश्वर, पिंकी कारो, मिथलेश वर्मा, दुर्गेन्द्र साहू, शेखर कुमार मिश्रा मनोनीत किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे