दुर्ग

निगम दफ्तर में नो मास्क नो एंट्री लागू
09-Jan-2022 4:31 PM
निगम दफ्तर में नो मास्क नो एंट्री लागू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 जनवरी।
नगर पालिक निगम कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निर्देश दिए हैं कि निगम दफ्तर में मास्क लगाकर आना अनिवार्य है।

आयुक्त ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए निगम प्रशासन अलर्ट है, निगम दफ्तर में नो मास्क-नो एंट्री लागू कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर की आहट से निगम ने चौकन्ना हो गया है। दुर्ग निगम द्वारा कोविड-19 नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इस कड़ी में शहर क्षेत्र के अंतर्गत  कोविड-19 नियमों का पालन न करने पर नगर निगम की टीम नोडल अधिकारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में लगातार बिना मास्क लापरवाह लोगों पर भी चालान की कार्रवाई किया जा रहा है, बता दें कि नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों-कर्मचारियों कहा आम नागरिकों को भी बिना मास्क लगाए निगम दफ्तर आने पर रोके, मास्क लगाए बिना ऑफिस आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।
 


अन्य पोस्ट