दुर्ग
दुर्ग, 8 जनवरी। हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा से पदोन्नत होकर आये राजेन्द्र चौहान ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय,, दुर्ग में उपकुलसचिव का पदभार ग्रहण किया।
यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय, के कुलसचिव, डॉ. सी.एल. देवांगन ने बताया कि कल ही यहां से पदोन्नत होकर संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय,, सरगुजा में स्थानांतरित होकर गये श्री ए. आर. चौरे को विश्वविद्यालय, द्वारा कार्यमुक्त किया गया था। राजेन्द्र कुमार चौहान के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कुलसचिव, डॉ. सी.एल. देवांगन के अलावा विश्वविद्यालय, के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल, खेल संचालक, डॉ. ललित प्रसाद वर्मा, सहायक कुलसचिव, डॉ. सुमीत अग्रवाल आदि ने बधाई दी।
श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि विष्वविद्यालय की माननीय कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव, डॉ. सी. एल. देवांगन के मार्गदर्षन में विष्वविद्यालय विकास कार्य संपादित करेंगे।