दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जनवरी। 7 जनवरी। नगर पालिक निगम। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अमला द्वारा कचरा फेकने वालो के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाही किया जा रहा। यहां अगर आपने सडक़ में कचरा फेंका तो ये मत सोचना की किसी को पता नहीं चलेगा। निगम टीम की रहेगी चौकसी नजर एक व्यक्ति ने यही किया और सडक़ में कचरा फेंक दिया। इसी कचरे की मदद से निगम अमला उक्त व्यक्ति पद्मानाभपुर निवास के मकान के पास पहुंचा और पांच सौ रुपये का फाइन किया।
इसके अलावा बिना मास्क वालो से 100 -50 रुपए का फाइन कर उन्हें मास्क दिया गया। पोटिया कला गंदगी फैलाने पर कान्हा साहू से 50 रुपए किया गया, बिना मास्क उर्मिला निषाद से 50 रुपए, गुप्ता नाश्ता सेंटर से 50 रुपए शंकर से 50 रुपए,कचरा फैलाने पर मंगेश से 50 रुपये लिया गया और दुर्गेश पान पैलेस से 50 रुपए का जुर्माना लगाया गया।कुल सात लोगो पर कार्रवाही की गई।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा सडक़ पर कचरा फेकने वालो के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है,इसके तहत कचरा फेंकते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।कार्रवाही के मौके पर सफाई दरोगा सुरेश भारती,मनोहर शिन्द्रे समेत टीम मौजूद थे।