दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 8 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुम्हारी द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन राष्ट्रीय राजमार्ग 06 पर किया गया। भाजपाइयों ने कड़े शब्दों में निंदा कर सुरक्षा में दोषी पाए जाने वालों को कठोर दंड दिए जाने की मांग की।
पीएन दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष कुम्हारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले की रूट की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री को ही होती है, फिर किसान सडक़ों पर कैसे आ पहुंचे, कहीं न कहीं इसे बड़ी चूक माना जाएगा । इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए एवं इसका उत्तरदायी कौन होगा।
राकेश पाण्डेय जिला भाजपा कोषाध्यक्ष जिला भिलाई ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी विशेष का नहीं वरन संपूर्ण राष्ट्र का होता है और किसी भी प्रदेश सरकार के लिए उनकी सुरक्षा एक संवेदनशील विषय था जिसे पंजाब सरकार ने शायद नजरअंदाज कर दिया और इतनी बड़ी चूक हुई ।
गोल्डी गोस्वामी भाजपा महामंत्री मंडल कुम्हारी ने कड़े शब्दों में पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह कोई छोटी मोटी चूक नहीं है हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि इसी चूक जा परिणाम था कि हमने पूर्व में अपने दो प्रधानमंत्री खोए हैं। इसलिए पंजाब सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए था।
विरोध प्रदर्शन में पी एन दुबे कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष, राकेश पाण्डेय, गोल्डी गोस्वामी, फिंगेश्वर साहू, लोकेश साहू, श्रीमती रीता पाण्डेय, दीपक चतुर्वेदी, कैलाश सोनकर, ओंकार प्रसाद मार्कण्डेय, देवेंद्र साहू, आशीष शुक्ला, टिकेंद्र साहू, सुमीत द्विवेदी, धर्मेंद्र सिन्हा, शुभम पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय एवं सुजीत यादव उपस्थित रहे।