दुर्ग

130 लोगों को कुर्की वारंट जारी होने से हडक़ंप, निगम ने 9 लोगों से वसूले डेढ़ लाख
07-Jan-2022 6:34 PM
130 लोगों को कुर्की वारंट जारी होने से हडक़ंप, निगम ने 9 लोगों से वसूले डेढ़ लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 जनवरी। नगर पालिक निगम लंबे समय से कर का भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों पर निगम ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू किया है तो 130 लोगों को कुर्की वारंट जारी होने से हडक़ंप मंच गया है। वारंट मिलते ही बकाया जमा कर रहें लोग 130 बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने निगम ने वारंट जारी किया गया। हितग्राही द्वारा कुर्की के लिए निगम ने दो टीम बनाई गई थी।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि इन बकायादारों का बकाया कर का भुगतान करने के लिए पहले भी डिमांड नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन बकायादारों पर इसका असर देखने को नहीं मिला था कुर्की वारन्ट जारी होते ही लोग बकाया राशि जमा करने कर रहे।

आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि कर का भुगतान नहीं किए जाने की सूरत में करदाताओं की संपत्ति कुर्क किए जाने का प्रावधान है। ऐसे 130 बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने वारंट जारी किया गया है। कुर्की के लिए दो टीम भी बनाई गई है।जिसमें निगम के राजस्व विभाग ने लोगो से बकाया राशि लेने पहुँचे।इन लोगो ने पटाया अपना बकाया राशि

श्रीमती सावित्री सोनी वार्ड क्रमांक 7 द्वारा 28196 रुपए बी पी अग्रवाल वार्ड क्रमांक 13 द्वारा 5544 रुपए सुंदर लाल गुप्ता वार्ड क्रमांक 1 के द्वारा 10 728 रुपए रतन लाल जैन वार्ड क्रमांक 38 द्वारा 10200 हेमराज जैन वार्ड क्रमांक 38 द्वारा ?9924 हीरालाल लाखे वार्ड क्रमांक 31 द्वारा 35629 जगदीश चक्रधारी वार्ड क्रमांक 35 द्वारा 158 81 अंबादास नारायण दास वार्ड क्रमांक 140 द्वारा 4155 पुष्पा शर्मा वार्ड क्रमांक 140 द्वारा 11496 रुपए अब तक कुल 146753 रुपए निगम कोष में जमा हुआ।


अन्य पोस्ट