दुर्ग

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, पंजाब सरकार का पुतला दहन
07-Jan-2022 6:30 PM
 प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, पंजाब सरकार का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा कि गयी चूक को युवा  मोर्चा ने सुनियोजित घटना बताते हुए पंजाब सरकार सहित कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी एवम् राहुल गांधी का पुतला फूँका।  भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने कहा सभी को मालूम है कि प्रधानमंत्री का दौरा तय समय एवं स्थान निर्धारित था, मौसम की खराबी के चलते उन्हें सडक़ मार्ग से रैली स्थान पर जाना था, पर वहां पर कांग्रेस समर्थित किसान संगठनों के द्वारा जाम लगा दिया गया। मैं इस विषय को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी से कुछ सवाल पूछना चाहूंगा, जब प्रधानमंत्री पंजाब पहुंचे तो डीजीपी उन्हें रिसीव करने क्यों नहीं पहुंचे। प्रधानमंत्री के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को कैसे पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों को समय रहते क्यों नहीं हटाया गया।

 सभी विषयों को लेते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को कटघरे में लिया और कहा कि कल हुई घटना निसंदेह अक्ष्मय है प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, जिला कार्यालय मंत्री नीरज पाण्डेय, भाजयुमों जिला महामंत्री द्वय तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य संतोष तिवारी, भाजपा मंडल महामंत्री राहुल पंडित, विजय ताम्रकार व बंटी चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्विनी टंडन, भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला सह-कोषाध्यक्ष संजू दुग्गड़, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, जिला सह-मीडिया प्रभारी नीलेश सिन्हा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट