दुर्ग

सार्वजनिक मैदान में बैठ कर पी रहा था शराब, गिरफ्तार
06-Jan-2022 6:29 PM
सार्वजनिक मैदान में बैठ कर पी रहा था शराब, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जनवरी।
वैशाली नगर पुलिस ने कल शाम जवाहर नगर मैदान में शराब का सेवन कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जवाहर नगर प्रगति स्पोर्टस क्लब के सामने मैदान में एक व्यक्ति खुले जगह पर शराब सेवन कर रहा है। सूचना पर स्टाफ एवं गवाह ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी कोमल सिंन्हा को पकड़ा। वह सार्वजनिक मैदान में शराब पीते मिला और पुलिस को देखकर उसने शराब को फेंक दिया। थाना लाकर उसके खिलाफ धारा 36च आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। जुर्म जमानती होने से आरोपी को समझाईश देकर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
 


अन्य पोस्ट