दुर्ग

आरक्षक दामाद ने बेटी से की मारपीट, ससुर को जान से मारने की धमकी
06-Jan-2022 4:21 PM
आरक्षक दामाद ने बेटी से की मारपीट, ससुर को जान से मारने की धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जनवरी।
साईं नगर कैम्प-1 में पति के विवाद और मारपीट से परेशान हो पिता के घर रह रही महिला से बीती रात पति ने पुन: विवाद कर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। जब ससुर ने बीच बचाव किया तो उसे भी धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट पर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी एजाज खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार साईं नगर निवासी 57 वर्षीय अयूब खान पेशे से आटो चालक है। उसने पुलिस को बताया कि उसका दामाद एजाज खान भिलाई सीएफ बटालियन में आरक्षक है तथा अक्सर बेटी सहाना बानो से छोटी छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा करता रहता है जिससे हलाकान हो वह 15 दिन से मायका में रह रही है। विगत रात्रि 8 बजे एजाज खान 156 सी केंप 1 साई नगर अयूब के घर आया और सहाना से यहाँ क्यों आई हो कहकर मारपीट करने लगा। सूचना पर अयूब आटो से घर पहुंच बीचबचाव करने लगा तो एजाज ने उसे धक्का देते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ चले गया। अयूब की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
 

 


अन्य पोस्ट