दुर्ग

ट्रक की ठोकर, बाल-बाल बचे दंपत्ति, कार क्षतिग्रस्त
06-Jan-2022 12:38 PM
ट्रक की ठोकर, बाल-बाल बचे दंपत्ति, कार क्षतिग्रस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जनवरी।
कार से भिलाई-3 जा रहे दंपत्ति कल खुर्सीपार में ट्रक की ठोकर से बाल-बाल बच गए, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दम्पत्ति ने शाम खुर्सीपार थाना में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

पुलिस ने बताया कि कोहका पुरी आईटीआई के पास निवासी 61 वर्षीय व्ही डी गौतम बिजली ऑफिस भिलाई-3 में सुपरवाईजर हैं। कल वे अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ कार क्रमांक 07 एवाई 8031 को चलाते हुए कोहका से भिलाई-3 जा रहे थे तभी गुल्ली होटल के पास खुर्सीपार में पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 एयू 7961 के चालक ने काफी तेज व लापरवाहीपूर्वक उनकी कार को ठोकर मार दी, जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में गौतम व ललिता को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। एक्सीडेंट कर ट्रक चालक वाहन समेत निकल गया। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट