दुर्ग
रेस्टोरेंट में शराब जब्त
06-Jan-2022 11:50 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 6 जनवरी। सचिव एवं आबकारी आयुक्त निरंजन दास के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिले के देशी एवं विदेशी शराब दुकानों में आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। इसी के अंतर्गत दुर्ग के चिन्हित क्लब, होटल और बार में भी आकस्मिक जांच की गई। रेस्टोरेंट फोर सिजन में 105 नग बीयर, 2 नग विस्की जब्त कर अनियमितता पाए जाने का प्रकरण कायम किया गया है। कार्रवाई से ढाबा एवं बार संचालकों में अवैध शराब बिक्री को लेकर हडक़ंप मचा है। भविष्य में भी विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे