दुर्ग
विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान
05-Jan-2022 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी कसारीडीह बोरसी मंडल द्वारा आज 16वीं राज्य स्तरीय ताइक्वााडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों व प्रशिक्षक का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उन्हें शॉल भेंटकर स मान किया गया। जिसमें स्वर्ण पदक विजेता धारा गोस्वामी, भूमिका तारम, रजत पदक विजेता शौर्य वर्मा, मृत्युंजय प्रधान, शुभम साहू, कांस्य पदक विजेता वैभव साहू, गौरव देशमुख, स्वाति वर्मा, जिया साहू सहित इनके प्रशिक्षक राकेशपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, दिनेश पाटिल, सविता साहू, दुष्यंत साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे