दुर्ग

बिना मास्क लगाए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
05-Jan-2022 6:13 PM
 बिना मास्क लगाए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जनवरी। कोविड 19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रोंन के संक्रमण के बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए जिला कलेक्टर डा0 सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे आदेशनुसार और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर  निगम अमला ने इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में घुम घूमकर बिना मास्क लगाए दुकानदारो पर पांच दुकानों से 350 रुपए की कार्रवाही करते हुए समझाइस दी गई, दोबारा बिना मास्क पाए जाने पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

आयुक्त हरेश मंडावी ने दुकानदारो एवं सब्जी दुकानदारों,और आम जनता से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं। शहर में निरंतर पॉजिटीव मरीज मिल रहे हैं। नागरिकों, दुकानदारों के सहयोग से कोरोना संक्रमण में रिकवरी हुई है। आप सभी से निवेदन है कि सब्जी का दुकान ठेले में लगाकर घूमकर विक्रय करें, नागरिकों से अनुरोध है कि मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम दुर्ग की टीम हुई एक्टिव बिना मास्क वालो पर कार्रवाई शुरू कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी बाजार अधिकारी  थान सिंह यादव, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट