दुर्ग

एनएसयूआई ने परीक्षाओं को निरस्त करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
05-Jan-2022 6:09 PM
एनएसयूआई ने परीक्षाओं को निरस्त करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग, 5 जनवरी। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेड पहुंच कर शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में होने वाले मुख्य वार्षिक सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से कराने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के कोविड नोडल अधिकारी एवम सयुक्त कलेक्टर से मिलकर कोरोनो के बढ़ते मामले को लेकर चिंता व्यक्त कर छग के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

जिसमें छात्रों का कहना था कि कोविड की इस महामारी में जहां एक ओर संक्रमण बढ़ते जा रहा है। उसी बीच महाविद्यालय विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा आयोजित करने का सूचना जारी कर छात्रों के सेहत और भविष्य के साथ प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। समस्त विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा को गतवर्ष की तरह इस सत्र 2021-2022 में भी ऑनलाइन पद्धति से परीक्षा लिया जाए।

सोनू साहू ने बताया कि विगत कुछ दिनों से अखबार के माध्यम से जानकारी मिल रहा है की कुछ शैक्षणिक संस्थानों में वहां के पढ़ाने वाले टीचर कर्मचारी एवम हॉस्टल में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं में कोविड का लक्षण पाया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में लगातर वृद्धि हो रही हैं। इस बीच छात्र के सेमेस्टर व होने वाले वार्षिक परीक्षा की सूचना की मिलने के बाद से अभिभावक बच्चों के स्वास्थ को लेकर चिंतित ह।ै वर्तमान समय में जो भी विश्वविद्यालय हाल ही में परीक्षा आयोजित कराने को तैयारी किया जा रहा हैं। उस परीक्षा को आगमीय आदेश तक निरस्त करने की मांग किया गया।


अन्य पोस्ट