दुर्ग

गाली गलौज से मना करने पर डंडे से महिला को पीटा, जुर्म दर्ज
03-Jan-2022 10:41 PM
गाली गलौज से मना करने पर डंडे से महिला को पीटा, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जनवरी।
भिलाई-3 के जंजगिरी स्थित नेहरू तालाब शिव मंदिर के समीप दो युवकों के बीच गाली गलौज सुन जब महिला ने अपशब्दों का प्रयोग करने से मना किया तो आरोपी युवक महिला से जा उलझा और डंडे से वार कर भाग गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ऋषि धीवर के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि बीती शाम 44 वर्षीय संतोषी साहू शिव मंदिर के समीप अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी मोहल्ले का ऋषि धीवर किसी अन्य लडक़े से विवाद करते हुए गाली दे रहा था। संतोषी को सुनकर बुरा लगा तो उसने ऋषि को वहां अपशब्द बोलने से मना किया। इस पर ऋषि आगबबूला हो संतोषी को गाली देने लगा और हाथ में लिए डंडे से हमला कर दिया। संतोषी की पुत्री पुष्पलता और पति राजू लाल साहू, पड़ोसी ममता यादव, गोवर्धन साहू के बीच बचाव पर ऋषि वहां से भाग गया। संतोषी साहू की रिपोर्ट पर आरोपी ऋषि धीवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट