दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जनवरी। तालपुरी में डीजे सिस्टम चलाने वाले युवक का रास्ता रोक आरोपी ने शराब पीने के लिए रूपये मांगते हुए मारपीट की है। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-7 सडक़-एवेन्यु ए, चटर 54ए निवासी पेशे से डीजे सिस्टम चलाने वाला 31 वर्षीय नंद देव गुप्ता अपने दोस्त मुस्कान मित्तल के साथ तालपुरी होकर रिसाली जा रहा था, तभी एनएसपीसीएल के सामने सर्वजीत सिंह निवासी सेक्टर-6 मिला और शराब पीने के लिये जबरन रूपये मांगने लगा। नंददेव ने शराब पीने के लिये पैसा नहीं दिया तो सर्वजीत गाली गलौज करते हुए प्लास्टिक पाईप से उसे पीटने लगा। मुस्कान के बीच बचाव के बाद सर्वजीत उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया।
मारपीट से नंद देव की नाक, कान, गला, पीठ एवं कंधे मे चोंट आई है। मुलाहिजा बाद आरोपी सर्वजीत के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।