दुर्ग
दुर्ग, 2 जनवरी। रायपुर से वापस अपने घर राजनांदगांव लौट रहे प्रार्थी की कार को ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से ठोकर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर उतर गई और वहां पर काम करने वाले मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को प्रार्थी ने ए स हॉस्पिटल रायपुर में ले जाकर भर्ती किया।
प्रार्थी की शिकायत पर कु हारी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस के मुताबिक ममता नगर राजनांदगांव निवासी डी कोनडइया अपनी कार क्रमांक सीजी 08 यू 8633 पर सवार होकर रायपुर गया हुआ था। शनिवार की शाम लगभग 4।45 बजे वह रायपुर से राजनांदगांव की ओर लौट रहा था।
इसी दौरान जीई रोड कु हारी में गौरव ऑटोमोबाइल्स दुकान के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एच वाई 9716 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से कार को ठोकर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर उतर गई। वहां पर काम कर रहे मजदूर कन्हैया दास वैष्णव एवं रूपेश को चोटे आई। कन्हैया दास को अधिक चोट आने के कारण उसे प्रार्थी ने स्वयं ए स हॉस्पिटल रायपुर में ले जाकर भर्ती किया। पुलिस के मुताबिक सर्विस रोड के पास खड़ी एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 बीजी 3256 भी क्षतिग्रस्त हो गई।