दुर्ग
दुर्ग, 2 जनवरी। पुरानी दुश्मनी के चलते रास्ता रोककर आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके दोस्त के साथ हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट की। मारपीट में प्रार्थी एवं उसके दोस्त को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 341, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम अंजोरा ढाबा के पास रहने वाला प्रार्थी विनोद पटेल फोटोग्राफी का काम करता है। वह अपने दोस्त पुकेश निषाद के साथ घर से गैस सिलेंडर बदली करने ग्राम नगपुरा एचपी गैस गोदाम आया हुआ था।
उसी समय आरोपी सिद्धू धनकर, हिमांशु धनकर एवं उसके साथी बैठे हुए थे। प्रार्थी को देखकर इन लोगों ने प्रार्थी का रास्ता रोका और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी के नाक चेहरे तथा मुकेश निषाद के चेहरे पर आदि में चोटें आई।