दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ की सुराजी अभियान के तहत जीविका का आधार बन रहे गौठान में चारा व्यवस्था के लिए बण्डलर मशीन बोरई के आदर्श गौठान में पूजा अर्चना कर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि रिवेन्द्र यादव द्वारा जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर की मौजदूगी में ग्राम पंचायत को सौंपा गया।
कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के अंतर्गत गांव गरीब किसान की बेहतरी के लिए किये जा रहे कामों में ही ग्रामीण महिलाओं व ग्राम के स्थानीय उत्पाद को गौठान से जोडक़र आर्थिक समृद्धि की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। वहीं गौठान को मजबूत करने के साथ ही पशुओं के लिए चारा व्यवस्था पैरा एकत्रित करने के जिला के प्रत्येक ब्लॉक में दो दो बण्डलर मशीन जिला खनिज न्यास मद की राशि से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास संस्थान की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनि रिवेन्द्र यादव ने गौठान के चारा पैरा संग्रहण हेतु बण्डलर मशीन क्रय करने विषय प्रमुखता से प्रस्ताव रखा जिस पर सहमति बनी और कलेक्टर दुर्ग द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त मशीन सौपा जा रहा है।
दुर्ग विकास खण्ड के बोरई और अंडा ग्राम पंचायत को उक्त मशीन प्रदाय किया जा रहा है। साथ ही जिला के सभी ब्लॉक में भी यह मशीन उपल्ब्ध कराया गया है। इस मशीन के मिल जाने से गौठान में चारा व्यवस्था सहजता से ज्यादा मात्रा में कम लागत में उपलब्द्धता सुनिश्चित हो सकेगा और किसानों द्वारा दान करने वाला पैरा को इकठ्ठा करने में आसानी होगी।
उक्त अवसर पर गौठान अध्यक्ष गोपाल साहू ,सरपंच पद्मा साहू ,पंच किशोर साहू, शंकर साहू, मम्मू सिन्हा, मनहरण छेदैय्या, सचिव तामेश्वर साहू, ग्राम विस्तार अधिकारी साजिल सहित नागरिक गण उपस्थित थे।