दुर्ग

17 सूत्रीय मांगों को ले युवा मंच ने निगम घेरा, सौंपा ज्ञापन
31-Dec-2021 5:00 PM
17 सूत्रीय मांगों को ले युवा मंच ने निगम घेरा, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर।
हिन्दू युवा मंच ने नगर निगम पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को निगम गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला योजना समिति के सदस्य व पार्षद अरुण सिंह तथा हिन्दू युवा मंच के अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व में निगम का घेराव करने पहुंचे मंच के कार्यकर्ताओं को गेट के सामने ही रोक दिया गया। जिससे वे आक्रोशित हो गए और गेट के सामने ही महापौर व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन उपरांत हिन्दू युवा मंच के प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं के निराकरण के लिए आयुक्त हरेश मंडावी को 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि अगर मांगों पर जल्द ही कोई  कदम नहीं उठाया गया तो मंच कार्यकत्र्ता उग्र कदम उठाने बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में पुरुष व  महिलाएं शामिल थी।

प्रदर्शन के पहले कार्यकत्र्ता हिन्दी भवन के सामने एकत्रित हुए और वहां से रैली की शक्ल में निगम मुख्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज करवाया। हिन्दू युवा मंच ने आयुक्त हरेश मंडावी को सौपें ज्ञापन में वार्ड नं 56 में तालाब क्षेत्र के विस्थापन को अविलंब रोकने, कोरोनाकाल में खर्च मदों पर नगद व्यवहार की सामान्य सभा में चर्चा की गई थी।

उस पर कार्रवाई दुर्ग के सभी शासकीय मांगलिक भवनों में दुर्ग नगर की सभी बेटियों के विवाह हेतु शुल्क राशि आधी करने, घूसखोरी व अंतरविभागीय स्थानांतरण हेतु राशि लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, समस्त खस्ताहाल मार्गों का तुरंत संधारण, बिजली, पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की लचर व्यवस्था में पूर्ण सुधार, दुर्ग नगर निगम के विकास कार्यों की राशि 10 करोड़ जिसे अप्रार भ का हवाला देकर जब्त किया गया। उसे अविलंब वापस किया जाए, प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ  कार्रवाई, श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत दाह संस्कार की राशि देने, निराश्रित पेंशन योजना प्रारंभ करने, अवैध प्लाटिंग व अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगाने, अनुज्ञा लाईसेंस और गुमाश्ता लाईसेंस की रेट लिस्ट लगाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैं।

प्रदर्शन के हिन्दू युवा मंच के संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी राजा देवांगन, सुरेंद्र जैन, अमित पुरोहित सहित बड़ी  सं या में कार्यकत्र्ता शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट