दुर्ग
दुर्ग, 29 दिसंबर। केंद्रीय जेल दुर्ग के अशासकीय संदर्शक समिति सदस्य नीलू सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय जेल का भ्रमण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। समिति के सदस्य नीलू सिंह ने जेल अधीक्षक योगेश छत्री, जेल प्रभारी शोभा रानी के साथ बैठक में ली। सिंह ने बंदी बैरक, अस्पताल एवं पाठशाला का निरीक्षण किया। बंदी बैरक में निरुद्ध बंदियों से उपलब्ध सुविधा तथा समस्याओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के लिए मनोरंजन हेतु होम साउंड एवं अन्य सामग्री स्वयं उपलब्ध कराएंगी, लाईब्रेरी हेतु शैक्षणिक, आध्यत्मिक एवं विधि संबंधी पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा महिला बंदियों के मनोरंजन हेतु। इस कड़ी में उन्होंने महिला वार्ड पहुचकर वहां महिलाएं बंदियों से मुलाकात की, किस प्रकार का भोजन बंदियों को दिया जा रहा। उन्होंने भोजन को को चक कर देखा, जायजा के दौरान उन्होंने महिलाएं एवं बच्चों की जानकारी ली साथ ही साथ साफ सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा नया वर्ष में महिलाओं को मिठाई व अन्य सामग्री वितरण किया जाएगा। कैदियों को मिलने वाली सुविधा एवं कैदियों को रही असुविधा को लेकर समीक्षा की। इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश छत्री, महिला जेलर शोभा रानी, एवं रश्मि खान मौजूद थे।