दुर्ग

किसानों को मुआवजा दें- लाभचंद
30-Dec-2021 5:36 PM
किसानों को मुआवजा दें- लाभचंद

दुर्ग-साजा, 30 दिसंबर। चक्रवाती हवाओं के कारण बीती रात मंगलवार को साजा अनुविभाग में हुई। झमाझम बरसात से क्षेत्र में मौसम में बदलाव  देखने को मिला। बुधवार की सुबह से बारिश होती  रही और दिनभर बादल छाए रहे। बारिश का असर रबी फसलों पर पड़ेगा। रबी फसल खेतों में लगी हुई है किसानों ने अपने खेतों में गेहूं, सरसों, चना, मटर, अरहर, टमाटर और सब्जियां लगाई है। तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान होने की जानकारी क्षेत्र के किसानों से मिल रही है। साजा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि ओलावृष्टि से चना, गेहूं व अरहर को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। वही सब्जी  फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
श्री बाफना ने कहा कि कृषि विभाग राजस्व की संयुक्त टीम  लगाकर सर्वे कर किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिलाया जाए।
 


अन्य पोस्ट