दुर्ग
दुर्ग, 29 दिसंबर। 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में केबल फाल्ट होने के कारण विगत 3 दिनों से शहर के 26 से अधिक वार्डों में पानी सप्लाई अवरुद्ध होने तथा निगम द्वारा प्रभावित वार्डों मे टैंकर जैसे वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी का घेराव करते हुए इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपकर जलसंकट वाले वार्डों में पर्याप्त टैंकर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए गुरुवार तक व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
महापौर व आयुक्त ने भाजपा पार्षदों को जानकारी दी कि फिल्टर प्लांट में चल रहे मर मत कार्य के दौरान दूसरे केबल भी फट जाने के कारण तथा पूरे केबल वायर बाहर से मंगाने के कारण गुरुवार सुबह भी नल नहीं खुल पाएगा। भाजपा पार्षदों के सुझाव पर भिलाई से टैंकर मंगाकर पानी सप्लाई करने की आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, लीना देवांगन, जितेंद्र साहू, देवेंद्र टंडन भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।