दुर्ग

चौहान प्लाजा में ऑफिस का ताला तोड़ नगदी-कैमरा पार
29-Dec-2021 4:38 PM
चौहान प्लाजा में ऑफिस का ताला तोड़ नगदी-कैमरा पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 दिसंबर।
सुपेला चौहान प्लाजा स्थित आफिस का ताला तोड़ अज्ञात चोर कैमरा व 20 हजार नगद चोरी कर ले गया है। यह ऑफिस विजय निझावन का है। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सुपेला थाना के एएसआई गणेश साहू ने बताया कि चौहान प्लाजा के प्रथम तल पर जहाज बिल्डिंग राम नगर निवासी 59 वर्षीय विजय निझावन का आफिस है। 26-27 दिसंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर ताला तोड़ आफिस में घुसे और भीतर रखा कैमरा और नगदी लगभग 20 हजार रुपये ले गए। विजय निझावन की रिपोर्ट पर धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट