दुर्ग
बेसहारा बच्चों के लिए विशेष अभियान
28-Dec-2021 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 दिसंबर। जिले के सभी प्रमुख स्थलों सडक़ चौक-चौराहों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि में भटकने और भीख मांगने वाले अनाथ व बेसहारा बच्चों को उचित संरक्षण एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य शासन महिला एवं बाल विकास विभाग ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह अभियान 25 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें रेस्क्यू किये गये बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस विशेष अभियान में आम जनता भी भागीदार बन सकती है। यदि सडक़ों पर बच्चें भटकते, भीख मांगते हुए पाये जाते है और किसी को लगे कि बच्चा अनाथ, बेसहारा है तो वह बच्चे के संरक्षण व सुरक्षा हेतु जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, दूरभाष नंबर 0788-2323704 पर संपर्क कर सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे