दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 28 दिसंबर। दुर्ग सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दाऊ भीषण हिरवानी वरिष्ठ समाजसेवी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई के प्राचार्य डॉ. ए के मिश्रा ने की।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर पहलाद वर्मा नरेश दीवानी, डॉ रमेश त्रिपाठी, अनुराधा ठाकुर, दुर्गा बघेल, युवराज रावत की उपस्थिति में खेल मैदान का पूजा अर्चना कर व श्रीफल तोडक़र खेल का शुभारंभ किया गया।
खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भीषम हिरवानी ने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। हमें कुछ ना कुछ खेल खेलना चाहिए तथा अपने बच्चों को भी खेल के प्रति जागरूक करना चाहिए। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 16 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे शा.दा. तु. महा. प्रथम और द्वितीय सेठ रतन चंद सुनारा कालेज दुर्ग रहा। राष्ट्रीय अंपायर खो-खो मोतीलाल साहू, उमेश निर्मल, सनत साहू, योगेंद्र यादव, स्टेट अंपायर खो-खो त्रिवेंद्र राजपूत, रमा देवांगन ने निर्णायक मंडल रहे। क्रम का संचालन प्रोफेसर राकेश मिंज ने किया।