दुर्ग
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तहत शिविर
28-Dec-2021 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 28 दिसंबर। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नि:शुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर पंचायत उतई में किया गया। जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कर दवाई वितरण किया गया। इसमें ब्लड जांच की सुविधा, शुगर, बीपी, इत्यादि 41 प्रकार की जांच की किया गया है। नगर पंचायत उतई अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा इससे ग्रामीणों को बहुत सुविधा मिल रही है। जिसका लाभ सभी ले रहे। इस दौरान समाजसेवी शुभम सिंह, डिकेश साहू, थानसिंह गुरुपरख, द्वारका साहू उपस्थित थे। इसकी जानकारी देते हुए लोगों को इसकी सुविधा के बारे में बताया उपस्थित ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे